Add To collaction

हिंदी दिवस प्रतियोगिता , विश्व हिंदी दिवस

विश्व हिंदी दिवस 

विधा : कविता



आओ हम मिल हिन्दी भाषा का गौरव गान गाएं

विश्व हिन्दी दिवस पर इसकी विशेषता  बतलाएं

अपने मन के भावों को हिंदी में सहज ही बताएं

आखर आखर चुन चुनकर लिख दें हम रचनाएं


सात सुरों से सुसज्जित हमारी भाषा प्यारी हिन्दी

हमारी राजभाषा हिंदी मातृभाषा हिंदी है निराली

कश्मीर से कन्याकुमारी तक हिंदी है बोली जाती

विश्व में तीसरी  सबसे ज्यादा बोली जाती हिन्दी


सबसे समृद्ध भाषा हमारे देश की पहचान हिंदी

संस्कृत से उत्पन्न हमारी संस्कृति की है धरोहर

जन जन की  यह भाषा मातृभाषा हमारी हिंदी

मधुर मनोहर जिसकी वाणी मन को यह है भाती


     स्वरचित एवं मौलिक रचना


       अनुराधा प्रियदर्शिनी

       प्रयागराज उत्तर प्रदेश


   16
8 Comments

Gunjan Kamal

22-Sep-2022 02:45 PM

बेहतरीन

Reply

Wahhhh, बहुत ही गहरे भाव लिए हुयी कविता,,, लाजवाब लाजवाब लाजवाब

Reply

Raziya bano

21-Sep-2022 03:32 AM

बहुत खूब

Reply